फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि कुमार बने अध्यक्ष, रामपाल सिंह सचिव

विज्ञापन
बामियान बौद्घ विहार में आयोजित कार्यक्रम में बामियान बौद्घ विहार की नवनिर्चित कमेटी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बामियान बुद्ध विहार/बुद्ध शिक्षण संस्थान आंबेडकरपुरम की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया, जिसमें रवि कुमार बौद्ध को अध्यक्ष और रामपाल सिंह को सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

कार्यकारिणी का गठन करने के लिए आम सभा द्वारा समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों का 15 सदस्यीय निर्वाचक मंडल बनाया गया। इनके द्वारा करीब दो माह तक मंथन के बाद सर्वसम्मति से 25 सदस्यीय कार्य समिति का पुन: गठन किया गया, जिसके द्वारा बुधवार को नवगठित कार्यकारिणी को बामियान बुद्ध विहार के सभागार में शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यकारिणी में रवि कुमार बौद्ध अध्यक्ष, वीर सिंह बौद्ध और नाथीराम बर्मन उपाध्यक्ष, रामपाल सिंह सचिव, वीर सिंह बौद्ध, कुशलपाल उपसचिव, सुखपाल सिंह भास्कर कोषाध्यक्ष, पवन कुमार लेखा निरीक्षक और उर्मिला बौद्ध विधि सलाहकार सदस्य सहित 16 सदस्य बनाए गए। शपथ ग्रहण समारोह में निर्वाचक मंडल के सदस्य महेंद्र सिंह, अक्षय रमन, साधूराम, केडी गौतम, राजेश्वर बंधु, रगबीर बौद्ध, नेकीराम बौद्ध, प्रवीण कुमार, ऋषिपाल सिंह और सुरेश कुमार एडवोकेट ने पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह में शामिल होने के लिए उपासक एवं उपासिकाएं ज्ञान (प्रकाश) का प्रतीक मोमबत्ती साथ लेकर पहुंचे। वहां विद्वान भंतेगण द्वारा सभी को त्रिशरण, पंचशील का पाठ कराया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय तेगवाल और केडी गौतम ने किया। इस दौरान एसपी सिंह, डॉ. लोकेश एडवोकेट, अमर सिंह एडवोकेट, सुल्तान सिंह, विनोद कुमार एडवोकेट, डॉ. ब्रजपाल जगरोली, परविंद्र धारिया, रामचंद्र, अशोक भारती आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें