फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में हुई पुष्पवर्षा

Mon, 27 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में रविवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर धर्म लाभ उठाया। यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। रथ के घंटाघर पहुंचने पर 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। 
विज्ञापन


रथयात्रा का उद्घाटन कुलदीप धमीजा और राजीव शर्मा ने किया। पुष्पेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित और राकेश नारंग ने आरती की। रवि राज द्वारा नारियल तोड़कर यात्रा को आगे बढ़ाया गया। रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलदेव सुभद्रा का रथ हजारों भक्तों ने खींचा।

चौक फव्वारा पर मुस्लिम समाज के लोगों ने रथयात्रा का स्वागत किया। रथयात्रा में वृंदावन दिल्ली से आए इस्कॉन भक्तों ने कीर्तन किया। जिस पर भाव विभोर होकर नगरवासी नृत्य करने लगे। शहीद गंज में भगवान जगन्नाथ के रथ पर पुष्पवर्षा हुई। 
विज्ञापन


 भारत कर्णवाल, रम्मी धवन, संजय कर्णवाल, संदीप शर्मा, शेखर कर्णवाल, विशाल कर्णवाल, ऋषि कर्णवाल आदि ने व्यवस्था संभाली। घंटाघर पर 56 भोग का मुकेश सेठी परिवार द्वारा भोग लगाया गया। 

 यात्रा में आकर्षण का केंद्र 40 फुटे ट्राले पर इस्कॉन गुरुग्राम से आए भक्तों द्वारा रॉक शो हुआ। जिनके हरे कृष्णा महामंत्र की धुन पर नगरवासी झूम उठे। जगह जगह व्यापारियों द्वारा भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की थी।

इस अवसर पर चेयरमैन भारत कर्णवाल, सौरभ मुकुंद, प्रवेश धवन, रोशनलाल, ललित पोपली, संजीव कर्णवाल, राधेश्याम नारंग, राजकुमार सैनी, अक्षय त्यागी, सपन भरतरी, नवीन खटाना, राजकुमार सैनी, अक्षय त्यागी, विनय जिंदल, गौरव चोपड़ा, ऋषि कर्णवाल, अंकित कर्णवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें