फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पडोस में रहने वाला हसीन नामक युवक बीती रात्रि घर में घुस गया तथा कमरे में सो रही 13 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि युवक ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर वह युवक के घर पहुंचा जहां बेटी को बदहवास हालत में पाया। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसे देख आरोपी फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें