फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल में रणजीत हाउस ने बाजी मारी

Wed, 04 Jan 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
नानौता में ब्राइट होम के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते प्रधानाचार्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दून हिल्स एकेडमी में क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरे दिन खो-खो, कबड्डी और फुटबाल के मुकाबले खेले गए। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को छात्राओं की खो-खो का पहला लीग मैच अशोक हाउस और अकबर हाउस, रणजीत हाउस व टेरेसा हाउस के बीच खेला गया। जिसमें अशोका हाउस और रणजीत हाउस विजयी रहे। इसके बाद कबड्डी के लीग मैच में रणजीत हाउस व टेरेसा हाउस, अकबर हाउस व अशोका हाउस में मुकाबला हुआ। 

इसमें अकबर हाउस और रणजीत हाउस विजयी रहे। फुटबाल का लीग मैच रणजीत हाउस और टेरेसा हाउस के मध्य हुआ। जिसमें रणजीत हाउस विजयी रहा। संस्था के चेयरमैन डा. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि खेलों से बच्चों में आपसी प्रेमभाव और खिलाड़ियों में एक दूसरे का सहयोग करने की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन


आज हम पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। डायरेक्टर तनुराज वर्मा और प्रधानाचार्य अंजली गुप्ता ने भी विचार रखे। इस मौके पर सुनील कुमार, अमन जैन, प्रभात रोड, मनोज, नीलम शर्मा, श्वेता पुंडीर, आरती, नीतू आदि मौजूद रहे। 

ट्राॅफी जीतने वाली टीमों का स्वागत
नानौता। अंतर्जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में ब्राइट होम पब्लिक स्कूल की दोनों टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करते हुए वालीबाल चैंपियन बनी। स्कूल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। गंगोह के विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित अंतर्जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिले के करीब एक दर्जन स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इसमें सम्मिलित 16 टीमों को हराकर ब्राइट होम स्कूल की ए व बी टीम ने विजेता ट्राफी व उपविजेता ट्राफी पर कब्जा किया। स्कूल में टीम का प्रधानाचार्य मो. अहमद खान एवं प्रबंधक मुमताज खान ने सभी खिलाड़ियों व कोच अंकुर चौधरी को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें