बेहट/ रामपुर मनिहारान/ तीतरो/ चिलकाना (सहारनपुर)। जनहित इंटर कॉलेज में शुक्रवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा अरीबा मलिक, कक्षा 10 देविका, कक्षा 11 की छात्रा नितिका व कक्षा 12 की छात्रा इलमा को प्रथम पुरस्कार दिया गया। हलीमा, सानिया, वैष्णवी, वंद्रा, तनु व कक्षा 8 की छात्राओं शूमी, चांदनी, पायल आदि ने भी प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य राजकुमार सैनी ने दीवाली की शुभकामनाएं दी। रामपुर मनिहारान के अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज सब्दलपुर में कक्षा 10 की छात्राओं सिंपल, कनिका, वेदिका, तनिष्क, संगम, अलीशा जैदी, मंतशा, आयुषी सैनी, रूपांशी व सोनम पाल ने पृथ्वी को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए रंगोली के माध्यम से संदेश दिया। प्रधानाचार्य अश्वनी सैनी व सीमा सैनी ने बच्चों बिना पटाखों के दीपावली मनाने की शपथ दिलाई। आर्यवीर, सुमित, रोहित, पूजा सैनी, सिया आदि रहे।
तीतरो के ग्राम महंगी स्थित गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में हुई रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 12 की टीम किरण बेदी, कक्षा 10 ए की टीम अन्ना जॉर्ज, कक्षा 9 ए की लक्ष्मीबाई टीम ने क्रमश पहले तीन स्थान प्राप्त किए। निर्णायक मंडल में स्कूल संस्थापक सरदार कुलदीप सिंह, प्रबंधक सरदार अनूप सिंह, रामकुमार वर्मा, इरम नाज इशरत, सुल्ताना व फौजिया नाज रहे। एमडी मेघराज सिंह सैनी, सुभाष चन्द, अनिल कुमार रहे।
चिलकाना सुल्तानपुर स्थित न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंगोली बनाई तथा कक्षा कक्षों को सुंदर ढंग से सजाया। स्कूल व्यवस्थापक विकास सैनी तथा प्रधानाचार्य बिजेंद्र कौशिक ने बच्चों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का आह्वान किया। मुस्कान, शैली, खुशी सैनी, लाइबा नूर, वंशी, गगन, अजीत आदि छात्रों की रंगोली उत्कृष्ट रही। मीनाक्षी वर्मा, अलका, शिवानी, मीनाक्षी, आमरा, निदा, शैली, राखी आदि रहे।
गुरुनानक कन्या इंटर कालेज में रंगोली का अवलोकन करते निर्णायक- फोटो : SAHARANPUR
सुल्तानपुर के कैंब्रिज स्कूल में रंगोली के साथ छात्र छात्रा।- फोटो : SAHARANPUR
बेहट के जनहित इंटर कॉलेज में रंगोली बनाती छात्राएं।- फोटो : SAHARANPUR