फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ जोन और 32 सेक्टर में बांटा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दीपावली सहित अन्य त्योहारों में जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए नौ जोन और 32 सेक्टर बनाए गए हैं। शहर से देहात तक सुरक्षा के लिए सिविल पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों के सुरक्षा जवान कड़ी निगरानी करेंगे। सोशल मीडिया पर भी खुराफातियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा ने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

धनतेरस के बाद दीपावली से भैया दूज तक हाईवे से लेकर प्रमुख सड़क मार्गों और पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तराखंड से लगती सीमाओं पर भी कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सीमाओं पर त्योहारों में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के साथ ही गोकशी जैसी घटनाओं की स्थिति न बनने दी जाए। सभी थानों और चौकियों की पुलिस के साथ ही एक कंपनी आरआरएफ और एक कंपनी पीएसी की अतिरिक्त तैनाती भी रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा के मुताबिक होटलों, प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक स्थलों से लेकर अधिकतर क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकिंग कराई जा रही है। सिविल पुलिस के साथ ही एलआईयू टीमें भी चेकिंग कर रही हैं। थाना प्रभारियों के अलावा अन्य अफसर भी लगातार भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें