सहारनपुर। शहर में चल रही रामलीलाओं में लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ एवं कुंभकरण वध लीला का मंचन हुआ। बेहट रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में लक्ष्मण शक्ति एवं कुंभकरण वध लीला का मंचन हुआ। कुंभकरण की भूमिका में दिनेश गुप्ता ने अमिट छाप छोड़ी। उद्घाटन पीके मित्तल ने किया। लीला शुरू होने से पूर्व मां दुर्गा की भव्य झांकी लगाई गई।
इस बीच भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की हाथी पर सवारी निकाली गई। सारथी मयंक गुप्ता रहे। कमेटी के प्रधान रजनीश गुप्ता, मंत्री माईदयाल मित्तल, चेयरमैन विनय जिंदल, उत्सव संचालक अमित सिंघल, हितेश गर्ग, नीरज गर्ग, दीपक अग्रवाल, अमित गुप्ता, ऋषिपाल गुप्ता, सचिन गोयल, अनूप वैश्य, रजत चौहान आदि मौजूद रहे। भारतीय कला मंच रामलीला सभा द्वारा गोविंद नगर में चल रही रामलीला में मेघनाथ एवं कुंभकरण वध लीला का मंचन हुआ। संचालन संयोजक नरेंद्र शर्मा ने किया।
अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, सह संयोजक पुनीत धीर, अशोक रस्तौगी, वरुण शर्मा, राजीव गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, पीयूष मित्तल आदि मौजूद रहे। नवयुवक सेवा समिति द्वारा केशव नगर में आयोजित रामलीला में लक्ष्मण-मेघनाथ संवाद, मेघनाथ वध लीला का मंचन हुआ। आरती राजकुमार मदान, आशु धवन, विजय कालड़ा, सुरजीत सिंह, सुभाष गंगा, सुरेश बजाज, रतन बजाज, पंकज तनेजा आदि मौजूद रहे। माल गोदाम स्थित उत्तर रेलवे नाटक क्लब रामलीला में पंकज बजाज के निर्देशन में कुंभकरण वध और मेघनाथ वध लीला का मंचन हुआ। प्रधान संजीव शर्मा, उप प्रधान अमित यादव, यशपाल श्रेहान, रवि जुनेजा, अश्वनी अरोड़ा, पंकज बजाज, पंकज अवस्थी, आनंद, पीयूष, प्रशांत आदि रहे।
भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा द्वारा रेलवे टीटू कालोनी में चल रही रामलीला में मेघनाथ वध लीला का मंचन हुआ। राम का अभिनय नितिन वालिया, लक्ष्मण का अभिषेक, हनुमान का गगन, रावण का विमल और कुंभकरण का अभिनय विजय नरुला ने किया। श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति द्वारा गुरुद्वारा रोड पर चल रही रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा एवं कुंभकरण वध लीला का मंचन हुआ। आरती राजीव गुंबर, शीतल विश्नोई, मनीष अरोड़ा आदि ने की। कलाकारों में गौरव, विनय, यतिन, आशु आदि शामिल रहे।