फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर की रामलीला में कुंभकरण वध का मंचन

Mon, 10 Oct 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रामलीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर शहर में चल रही रामलीलाओं में श्री रामेश्वर पूजन, सेतु बंधन, अंगद रावण संवाद, कुंभकरण वध लीला का मंचन हुआ। बेहट रोड स्थित मैदान में प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में श्री कृष्ण केशव लीला संस्थान के कलाकारों ने सुंदर अभिनय किया।
विज्ञापन


उद्घाटन मनमोहन लाल मुकुंद और सौरभ मुकुंद ने किया। इससे पूर्व भगवान श्रीराम, लक्ष्मण की हाथी पर सवारी निकली। सवारी खुमरान पुल स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां रामेश्वर पूजन हुआ।

उसके पश्चात सेतु बंधन कर पुल पार करके लंका में प्रवेश किया गया। कार्यक्रम में कमेटी के प्रधान रजनीश गुप्ता, मंत्री  माईदयाल मित्तल, चेयरमैन विनय जिंदल, उत्सव संचालक अमित सिंघल, वासुदेव शर्मा निर्मोही, हितेष गर्ग, नीरज गर्ग, दीपक अग्रवाल, पंकज बंसल, अमित गुप्ता, अनिल गर्ग,
विज्ञापन


ऋषिपाल गुप्ता, सचिन गोयल, सुशील शर्मा, राजेंद्र काका, सचिन मैत्र, रजन चौहान आदि मौजूद रहे।  श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति द्वारा गुरुद्वारा रोड पर चल रही रामलीला में अंगद संवाद लीला का मंचन हुआ। प्रधान गौरव चौधरी, अवधेश, राकेश छाबड़ा, रोहित अरोड़ा, नरेश कुमार,

मोहित छाबड़ा, गौरव पुरी, संजय भसीन, विनय दुग्गल, हेमंत अरोड़ा, नवीन गुलाटी आदि मौजूद रहे। माल गोदाम पर उत्तर रेलवे नाटक क्लब में पंकज बजाज के निर्देशन मे़ लक्ष्मण मूर्छा लीला का मंचन हुआ। एसपी सिटी संजय सिंह, प्रधान संजीव शर्मा, उप प्रधान अमित यादव, कुलवंत भाटिया,

यशपाल श्रेहान, रवि जुनेजा, अश्वनी अरोड़ा, विशाल अवस्थी, अनिल धवन रहे।   नवयुग सेवा समिति द्वारा केशव नगर में चल रही रामलीला में कुंभकरण वध लीला का मंचन हुआ। उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुंबअर, प्रदीप धमीजा, धर्मचंद कालड़ा, कृष्ण लाल ठक्कर आदि मौजूद रहे।

भारतीय कला संगम श्रीरामलीला सभा द्वारा रेलवे टीटू कॉलोनी में लक्ष्मण मूर्छा लीला का मंचन हुआ। मानवीय कल्याण समिति द्वारा लेबर कालोनी में चल रही रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा लीला का मंचन हुआ। मयंक अरोड़ा, प्रधान संदीप रावत, कमल श्रीवास्तव, रंजीत ठाकुर, रामाशंकर सिंह, विरेंद्र

रावत आदि मौजूद रहे। श्रीराधाकृष्ण मंदिर क्लब द्वारा गांधी पार्क रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा लीला का मंचन हुआ। प्रधान जोगेंद्र कुमार, हरीश शर्मा, बृजमोहन वत्स, अनिल बहल रहे। श्रीरामलीला कमेटी न्यू कपिल विहार में लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन हुआ।

संचालन विपिन शर्मा और अभिनंदन पाठक ने किया। भारतीय कला मंच रामलीला सभा द्वारा गोविंद नगर रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा लीला का मंचन हुआ। अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, संयोजक नरेंद्र शर्मा, वरुण शर्मा, सुरजीत सिंह वालिया, पुनीत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें