फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से रामलीला कलाकार की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खाना खाने के बाद माल गोदाम रोड पर टहल रहे युवक की कार की टक्कर से मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक रामलीला कलाकार था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बेटे की तरफ से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड निवासी संजीव भंडारी (44) शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद अपने दोस्त अरुण शर्मा के साथ टहलने निकला था। बताया जाता है कि जैसे ही दोनों दोस्त माल गोदाम रोड से गुजर रहे थे तो तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के पश्चात चालक मौके से फरार हो गया। घटना का पता चलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने संजीव भंडारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अरुण शर्मा की हालत गंभीर है। मृतक रामलीला में विभिन्न रोल अदा करता था। उसकी मौत से क्षेत्रवासियों में भी शोक की लहर है।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश कराई जा रही है। मृतक के पुत्र वंश अरोड़ा ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें