फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम बारात पर रोक लगाने से हिंदू नेता भड़के

Sun, 02 Oct 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
राम बारात रोकने के लिए रेलवे रोड पर खड़ी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवबंद में श्रीराम जानकी लीला समिति की राम बारात पर शनिवार को प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने पर भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। जमकर अधिकारियों से नोकझोंक और हंगामा हुआ। घंटों की मशक्कत के बाद लोगों के बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रशासन ने बिना बैंडबाजे के 11 लोगों को शामिल करते हुए बारात निकालने की अनुमति दी। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राम बारात निकाली जा सकी। 
विज्ञापन

हुआ यूं कि आबकारी रोड स्थित श्री रामधाम में श्रीराम जानकी लीला समिति द्वारा विगत दो वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। समिति पदाधिकारियों ने कुछ दिन पूर्व एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर राम बारात निकालने की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने नई परंपरा को जन्म न देते हुए बारात निकालने की अनुमति नहीं दी थी। इसके विरोध में कुछ लोगों ने बीते दिन एसडीएम के यहां प्रार्थना पत्र देकर नई राम बारात के आयोजन पर रोक लगाने की मांग की भी थी। शनिवार को राम बारात कैलाशपुरम कॉलोनी से निकालने के लिए जैसे ही तैयारियां आरंभ हुई तो पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बैंडबाजों वालों को वहां से भगा दिया। उनका जनरेटर भी पुलिस जीप के पीछे बांधकर साथ ले गई। राम बारात रोके जाने का पता जैसे ही भाजपा समेत हिंदू संगठनों को लगा तो आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ता समिति के समर्थन में उतर आए। वहीं अधिकारी भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया। 
एसडीएम डीपी सिंह व सीओ योगेंद्रपाल सिंह के साथ पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर, भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा, अनिल सिंह प्रमुख और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने वार्ता की। लेकिन, प्रशासन ने राम बारात निकालने के लिए स्पष्ट मना कर दिया। इस पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नेताओं ने आरोप लगाया कि हिंदू समाज के कुछ तथाकथित नेता राम बारात में अड़ंगा लगा रहे हैं। उनको समाज के सामने बेनकाब किया जाएगा। बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रशासन ने सिर्फ पूजा अर्चना के लिए 11 लोगों की समिति बना दी। 
विज्ञापन

कहा कि बिना बैंडबाजों के ही पूजा अर्चना की जाए। सहमति जताए जाने के बाद शाम करीब छह बजे कैलाशपुरम कॉलोनी से शोभायात्रा आरंभ होकर सुभाष चौक, मजनूवाला रोड से होते हुए आबकारी रोड स्थित रामलीलाला स्थल पर संपन्न हुई। इस दौरान मनीष त्यागी, अजय गर्ग, अरूण गुप्ता, बिजेंद्र गुप्ता, विवेक तायल, दीपक त्यागी, समिति अध्यक्ष राजकुमार सिंघल, डा. लोकेश वत्स, जितेंद्र कुमार, मोहन मेहरा, हरिओम सिंघल, नीरज कंसल, सुशील कपूर, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें