फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमाउंट डिपो में करंट से दो कर्मियों की मौत

Sun, 02 Oct 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रिमाउंट डिपो में कर्मचारियों की करंट से मौत होने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में  रिमाउंट डिपो में ट्यूबवेल पर काम करते समय औजारों में करंट उतर जाने से दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रिमाउंट डिपो के कर्मचारी मनीष तिवारी (24) निवासी ग्राम दिनारपुर, गागलहेड़ी तथा धर्मसिंह (48) निवासी ग्राम छिदवना शनिवार को ट्यूबवेल पर कार्य कर रहे थे। बताया जाता है कि रिमाउंट डिपो का ट्यूबवेल खराब हो गया था, जिसकी मोटर निकालने के लिए चेन लगाकर मशीन से निकाल रहे थे। अचानक ऊपर से जा रहे तार से चेन पुली छू गई और दोनों को जोरदार करंट लगा। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने दोनों को पहले रिमाउंट डिपो के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों द्वारा जवाब दिए जाने पर दोनों को हायर सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों कर्मचारियों की मौत की सूचना से रिमाउंट डिपो में शोक छा गया। दोनों कर्मचारियों के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें