फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत होगा सांप्रदायिक सौहार्द: अंसारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मजबूत होगा सांप्रदायिक सौहार्द: अंसारी
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक व उर्दू अकादमी के सदस्य एम. आजाद अंसारी ने जारी किए बयान में कहा कि अयोध्या मसला हल होने से सांप्रदायिक सौहार्द और मजबूत होगा। अयोध्या में मंदिर निर्माण के भूमि पूजन से हर वर्ग में खुशी है। क्योंकि, अब भूमि विवाद खत्म हो गया है। अयोध्या में जहां एक तरफ भव्य मंदिर बनेगा, वहीं मस्जिद का भी निर्माण होगा। विश्व पटल पर अयोध्या का नाम चमकेगा, जिससे वहां रहने वाले हर वर्ग के लोगों का विकास होगा।
मर्यादा व एकता के प्रतीक हैं श्रीराम: वर्मा
सहारनपुर। गुरुद्वारा रोड निवासी और श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क रामलीला के कलाकर रह चुके अभिषेक वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा और एकता के प्रतीक हैं। अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने से करोड़ो देशवासियों का सपना पूरा हो गया है। अभिषेक ने बताया कि वह काफी समय से रामलीला में भगवान श्रीराम का किरदार निभाते हैं। अब उन्हें दिल्ली की रामलीला में अभिनय करने का मौका मिल चुका है। वहां पर पिछले वर्ष भी भगवान श्रीराम का अभिनय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता फरहा फैज ने देखा लाइव प्रसारण
सहारनपुर। अधिवक्ता फरहा फैज ने भी अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का लाइव प्रसारण टीवी पर देखा। उन्होंने बताया कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद की तामीर को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका डाली थी, जिसमें कहा था कि विवादित भूमि पर मस्जिद की तामीर नहीं हो सकती। क्योंकि इस्लाम धर्म में मस्जिद तामीर करने को लेकर कई कायदे निर्धारित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें