सहारनपुर। जनमंच सभागार में जिला प्रशासन की ओर से श्री रामोत्सव कार्यक्रम हुआ, जिसमें वैष्णवी नृत्यालय के कलाकारों ने रामायण से संबंधित भजनों पर शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ ही प्रभु श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक राजीव गुंबर, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, अनूप गुप्ता, अल्पना तलवार, संयोजक रंजना नैब, बबीता मलिक, अनुपम गुप्ता ने फीता काटकर किया। पंडित अभिषेक, आरएसएस के विभाग संघचालक राकेश वीर ने प्रभु श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। वैष्णवी रंजना नैब ने अतिथियों को अंग वस्त्र और श्री रामायण भेेंट की। इसके साथ ही गणेश और शिव वंदना पर वैष्णवी नृत्यालय की साधक तेजस्वी, प्रिंसी, आस्था, श्रुति ने अद्भुत प्रस्तुति दी।
इसके पश्चात स्वरमयी गायन कला केंद्र से प्रवेश चौधरी के निर्देशन में राम स्तुति प्रस्तुत की गई। भगवान शंकर के तांडव स्त्रोत पर कबीर योग संस्थान के साधकों ने मंत्रमुग्ध कर दिया और योग के प्रति जागरूक किया। वैष्णवी नृत्यालय और अभिनय मित्र की प्रस्तुति कण-कण में राम को खूब सराहा गया, जिसका निर्देशन संदीप शर्मा ने किया। नाटक में तुलसीदास की भूमिका पंडित दीपक अग्निहोत्री, पुरुषोत्तम राम की भूमिका में संदीप शर्मा ने प्रस्तुति दी। नालंदा स्कूल के बच्चों ने भगवान कृष्ण लीला पर प्रस्तुति दी। केएलजी स्कूल की ओर से मेरे राम आए हैं भजन पर प्रस्तुत किया। अध्यक्षता रंजना नैब व संचालन प्रवेश धवन ने किया। इस दौरान देवेंद्र, ज्योति अग्रवाल ,जसलीन कौर, नंदकिशोर शर्मा, विपिन सलूजा, सलूजा, तरुण अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
नमंच में वैष्णवी नृत्यालय द्वारा रामोत्सव कार्यक्रम में रामदरबार पर दीप जलाकर शुभारंभ करते भाज