प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत निकाली रैली
रामपुर मनिहारान/नानौता। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने प्लास्टिक मुक्त भारत वृहद जन जागरूकता अभियान के तहत रामपुर मनिहारान और नानौता नगर में अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में रैली निकालकर व्यापारियों को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए जागरूक किया।
रामपुर मनिहारान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रामचंद्र मौर्य के नेतृत्व में नगर में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली में अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध की जानकारी दी। इस मौके पर रोहित चौहान, विक्रम, अनिल कुमार, नफीस, मनीष, अरुण कुमार आदि रहे।
नानौता में भी रैली निकाल सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। वहीं, आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। सड़कों पर साफ सफाई दुरुस्त रखने के लिए लोगों को बैलट पेपर देकर प्रेरित किया गया। वरिष्ठ लिपिक प्रदीप कुमार, नौशाद अंसारी, अंकित कुमार, अनवर खान, अमजद खान, रवि कुमार आदि रहे।