डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
रालोद ने किया प्रदर्शन, सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर के सोरम गांव में रालोद कार्यकर्ताओं पर हमले से आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने हमला करने का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया। कहा कि यह लोकतंत्र विरोधी कृत्य है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान की उपस्थिति में रालोद कार्यकर्ताओं पर हमला घोर निंदनीय है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने, ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के मूल्य वृद्घि पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुई तो रालोद कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव भूरा मलिक, अनुज वर्मा, सचिन चौधरी, धनवीर सिंह, अर्जुन सिंह, रामपाल सिंह, महावीर सैनी, रमेश सिंह चौहान, प्रीतम सिंह सैनी, मनोज वर्मा, अतीक अहमद, आदित्य चौहान, मनोज वर्मा, हाजी नईम अहमद, सोनू आदि मौजूद रहे।