फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग के दो झपटमार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग के दो झपटमार गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बाइकर्स गैंग के दो झपटमारों को गिरफ्तार किया। इनके पास से महिला से लूटा पर्स, सोने के जेवरात, हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है।
सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि 16 फरवरी को दिल्ली रोड स्थित होटल के बाहर से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला का पर्स लूट लिया था। मंगलवार को क्राइम ब्रांच और कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने दो बदमाशों को क्षेत्र के बाघ बगीचे इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने महिला से पर्स लूट की बात स्वीकार किया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का पर्स, सोने की अंगूठी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, दो कानों के टॉप्स, सात हजार की नगदी, दो मोबाइल फोन, चार चाकू और उत्तराखंड़ के झबरेड़ा से चोरी की गई बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान वाजिद उर्फ खब्बा पुत्र जाहिद निवासी गांव मवीकला कोतवाली सदर बाजार और दीपक कुमार पुत्र चमन लाल निवासी चुनैहटी कोतवाली रामपुर मनिहारान के रूप में की गई हैं। आरोपियों के उत्तराखंड़ और सहारनपुर में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
तीन-तीन हजार में बेचे मोबाइल फोन
सहारनपुर। महिला के पर्स में एप्पल और सैमसंग का एंड्रायड फोन था। दोनों मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गांव में ही मोबाइल फोन तीन-तीन हजार रुपये में बेच दिए थे। जबकि एक मोबाइल की कीमत 50 हजार और दूसरे की 20 हजार से अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें