सहारनपुर/बागपत। सहारनपुर जिले के रजापुर नौगांव के रजबहे में मृत मिली राखी कश्यप 23 अप्रैल को डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत निवासी प्रयागराज के लापता होने की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस के रडार पर आ गई थीं। पुलिस ने राखी कश्यप को कोतवाली बुलाकर पूछताछ भी की, लेकिन उससे सच नहीं उगलवा सकी और उसे छोड़ दिया गया। उसकी लाइसेंसी पिस्टल पुलिस ने जरूर जमा करा ली थी। अगर पुलिस पूछताछ में राखी से सच उगलवा लेती तो शायद उसकी जान बच जाती।
शहर के अर्जुनपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में अपनी पत्नी प्राची व बेटी के साथ रहने वाले डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत निवासी प्रयागराज अप्रैल 2018 से बागपत में तैनात थे। बताया कि 15 अप्रैल को विक्रांत कार्यालय में आए और शाम तक काम करते रहे। इसके बाद अर्जुनपुरम कॉलोनी में अपने कमरे पर चले गए। वह अगले दिन कार्यालय नहीं गए।
कार्यालय में नहीं आने पर साथी कर्मियों ने फोन किया तो फोन बंद मिला। 23 अप्रैल को विक्रांत की पत्नी प्राची ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो विक्रांत के साथ राखी का प्रेम-प्रसंग होने का मामला सामने आया, जिनके बीच फोन पर लंबी बातचीत मिली। पुलिस ने राखी से संपर्क कर कोतवाली बुलाकर पूछताछ की तो उसने कुछ नहीं बताया। पुलिस ने राखी कश्यप के बयान दर्ज करने के बाद उसे छोड़ दिया। इसके एक दिन बाद राखी भी लापता हो गई।
n विक्रांत ने बैंक से निकाले थे चार रुपये : डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत की कार में कुछ दिन पहले आग लग गई थी। लापता होने से दो दिन पहले उन्होंने अपने बैंक खाते से चार लाख रुपये निकाले। उसके गायब होने पर पुलिस ने बैंक खाते की जानकारी की तो उससे यह बात सामने आई। वह रुपये उन्होंने किस लिए निकाले थे, यह किसी को जानकारी नहीं है।
n सिंचाई विभाग में नोएडा कार्यरत है विक्रांत की पत्नी : डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत की पत्नी प्राची सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग नोएडा में कर्मी है। उनके परिवार में एक बेटी है। विक्रांत के लापता होने के दिन उनकी पत्नी ड्यूटी पर नोएडा गई हुई थी। विक्रांत की हत्या के बारे में डूडा कार्यालय में साथी कर्मियों को पता चला तो उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। ा