फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur Big Update: बरसाती नदियां उफान पर, सभी बाढ़ चौकियों को किया अलर्ट, इन मार्गों पर मंडरा रहा खतरा

Sun, 10 Jul 2022 01:01 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनन में शनिवार सुबह पहाड़ी क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। जिससे क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में पानी का जबरदस्त उफान आया।
विज्ञापन
हथिनीकुंड बैराज पर बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद सभी बरसाती नदियां उफान पर हैं। यमुना का जलस्तर भी बढ़ रहा है। शनिवार दोपहर दो बजे हथनीकुंड बैराज से 20,190 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि बैराज पर जलस्तर 33,101 क्यूसेक दर्ज किया गया। शनिवार शाम पांच बजे भी बैराज में 29805 क्यूसेक पानी था। उधर, प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिले की सभी 25 बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है।  

विज्ञापन


शुक्रवार रात और शनिवार की सुबह पहाड़ी क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। जिससे क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में पानी का जबरदस्त उफान आया। दिन भर नदियां पूरे उफान पर रहीं। नदियों में पानी के चलते मिर्जापुर-सुंदरपुर, बेहट-शाकंभरी देवी व बेहट-बिहारीगढ़ रूटों पर कई घंटे वाहनों का आवागमन बंद रहा।

उधर, हथनीकुंड बैराज पर भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सुबह नौ बजे जलस्तर 932 क्यूसेक था। दोपहर 12 बजे जलस्तर की स्थिति बढ़कर 11, 660 क्यूसेक हो गई थी। दो बजे बैराज से 20,190 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। शाम पांच बजे जलस्तर बढ़कर 29805 क्यूसेक हो गया था।

विज्ञापन

एडीएम वित्त रजनीश कुमार मिश्रा ने बताया कि बरसात होने से घाट क्षेत्र और यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी 25 बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। एडीएम वित्त रजनीश कुमार मिश्रा ने बताया कि बरसात होने से घाट क्षेत्र और यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी 25 बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। 

कंट्रोल रूम में दे सूचना
एडीएम रजनीश कुमार मिश्रा ने बताया कि घाड़ क्षेत्र की नदियों में काफी पानी आ जाने के कारण जैतपुर कलां, नौरंगपुर, कोठकी, बेनीपुर, टांडा, धौलाकुआं आदि दर्जनों गांव का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। ग्रामीण बरसाती नदियों को पार न करें। कोई भी राहत और बचाव चाहिए तो कंट्रोल रूम के नंबर 0131-2723334 और 2723345 व 8630591743 पर संपर्क करें।
विज्ञापन

यमुना नदी में जलस्तर की स्थिति 
हथनी कुंड बैराज पर दोपहर दो बजे जलस्तर 33101 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि इसमें से यमुना नदी में 20190 क्यूसेक यमुना नदी में छोड़ा गया था। 

समय               जलस्तर (क्यूसेक में)
सुबह  9 बजे       932 
दोपहर 12 बजे     11660
1 बजे      15557
2 बजे      20190
3 बजे      25166
4 बजे      18277
शाम  5 बजे      29805     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें