फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवनों पर अनिवार्य रूप से लगेगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए नगर के 300 मीटर और उससे अधिक क्षेत्रफल वाले भवनों में अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगेगा। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि सिस्टम नहीं लगाने वाले भवन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए गुरु नानक इंटर कॉलेज को मॉडल बनाया गया है।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को देखने के लिए शुक्रवार को गुरु नानक ब्वायज इंटर कॉलेज पहुंचे। कॉलेज प्रबंधक सरदार रघुबीर सिंह व प्राधानाचार्य सरदार मोहन सिंह चौहान ने नगरायुक्त को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारिश के पानी को भूगर्भ में पहुंचाने के लिए पूरे कॉलेज परिसर में पांच जगह व्यवस्था की गई है। संचालक राजेंद्र कुमार व विकास शर्मा ने नगरायुक्त को सिस्टम के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जमीन में पानी पहुंचाने के लिए 12 इंच का 250 फीट गहरा बोरिंग किया गया है। नगरायुक्त ने लोगों से आह्वान किया कि भविष्य में आने वाले जल संकट से बचने के लिए जरूरी है कि सभी लोग वर्षा जल संग्रहण विधि को अपनाएं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के ‘जलशक्ति’अभियान को गति देने के लिए नगर निगम द्वारा कई स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। शहर के दस सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जा चुके हैं। करीब 25-26 अन्य पर भी सिस्टम लगाया जाएगा। इसके बाद नगरायुक्त इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां कई विद्यालय प्रबंधकों से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें