फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 विद्यालयों में लगेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर के गिरते भूगर्भ जल स्तर को ऊपर लाने की कवायद की जाएगी। इसके तहत इस बार 500 विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। जिला विकास विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए शासन की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है। क्योंकि, सहारनपुर का भूगर्भ जलस्तर दो मीटर नीचे गया है। इसको लेकर पिछले दिनों सहारनपुर केंद्रीय सचिव जल संसाधन ने भी विभागीय अधिकारियों के साथ मंथन किया था। इसको लेकर जिला विकास विभाग और जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर 500 प्राथमिक ने वाटर हार्वेस्टिंग लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शहरी क्षेत्र के अलावा जनपद के विकास खंड सढ़ौली कदीम, मुजफ्फराबाद, पुवांरका, बलियाखेड़ी, सरसावा, नकुड़, गंगोह, रामपुर मनिहारान, नागल, नानौता, देवबंद क्षेत्र में पड़ने सभी विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके लिए ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा। मानसून से पहले इस कार्य को पूरा करने का समय निर्धारित किया गया है।
पहले भी हुई थी कवायद
सहारनपुर। जिला विकास विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहले भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने की कवायद की गई थी, लेकिन अलग से बजट नहीं होने की वजह से योजना पूरी तरह सफल नहीं हो पाई थी, लेकिन इस बार योजना तैयार कर शासन से बजट भी मांगा गया है।
विज्ञापन

जनपद के 500 विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जल्द काम शुुरू होगा। इसको लेकर शासन से भी दिशा निर्देश मिल चुके हैं।
विज्ञापन

- प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें