फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोली नाला सफाई की पोल, मुख्य मार्ग हुआ जलमग्न

विज्ञापन
बड़गांव के दल्हेडी में सड़क पर भरे पानी से गुजरता ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने गांव दल्हेड़ी में नाला सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। घंटों तक हुई तेज बारिश के बाद दल्हेड़ी में बड़गांव संपर्क मार्ग पर जलभराव हो गया। बारिश रूकने के बाद भी लोगों को सड़कों पर भरे दो फीट पानी में से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र में हुई बारिश ने जहां गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी, वहीं गांव में सफाई अभियान के दावों की भी पोल खोल दी है। बारिश के बाद मुख्य मार्गों पर जलभराव के हालात पैदा हो गए। इससे लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। नालों में जमा गंदगी सड़क पर पानी के साथ बाहर आकर फैल गई। बिट्टू, सोनू , लीलू, जंगशेर आदि ग्रामीणों का कहना था कि पिछले काफी समय से नालों की सफाई नहीं की जा रही है तो इसमें बारिश के पानी की निकासी पाई जिसमें मुख्य मार्गों पर जलभराव के साथ ही चारों और गंदगी फैल गई। उधर ग्राम सचिव रितिक मलिक का कहना है शीघ्र ही गंदे पानी की निकासी के लिए गांव में बनी नालियों की फिर से सफाई कराई जाएगी।

बड़गांव के दल्हेडी की खस्ताहाल सड़क पर भरे पानी से गुजरता टैंपू- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें