फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण में बाधा डाल रही बरसात

विज्ञापन
पिलखनी स्थित रोड़ पर हुआ जलभराव से जाता बाइक चालक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे चौड़ीकरण का कार्य नानौता के बाद रामपुर मनिहारान क्षेत्र में तेजी से चल रहा है, लेकिन बरसात बाधा डाल रही है। जगह जगह पानी भर रहा है, जिस कारण निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। ऐसे में चौड़ीकरण के कार्य को पूरा होने में समय लग सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली से सहारनपुर तक बनाए जा रहे इस हाईवे की कुल लंबाई 155.125 किलोमीटर है, जिसमें शामली के बाईपास से सहारनपुर तक करीब 62.779 किलोमीटर लंबाई का मार्ग तैयार होना है। सहारनपुर जिले में नानौता और रामपुर मनिहारान के बीच सड़क बन चुकी है। रामपुर मनिहारान में एक सप्ताह पहले ही अतिक्रमण तोड़े जाने के बाद मिट्टी और गिट्टी डालने का कार्य चल रहा है। इसी तरह रामपुर मनिहारान से सहारनपुर की तरफ भी गांव जंधेडा समसपुर में भी हाइवे की जद में आ रहा अतिक्रमण तोड़ा जा रहा है। अतिक्रमण तोड़ने के साथ ही सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदाई हो रही है, लेकिन बरसात के कारण खोदाई वाले स्थानों पर जलभराव हो रहा है। वहीं, मानसून भी सिर पर आ गया है, जिसके चलते दिल्ली सहारनपुर हाइवे चौड़ीकरण का कार्य में बाधा आ सकती है।
कार्य जल्दी पूरा ना होने की दिक्कतें
हाईवे चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूरा ना होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। क्योंकि रामपुर मनिहारान से सहारनपुर की तरफ जितने भी स्थानों पर खोदाई के बाद मिट्टी और गिट्टी डाली गई, वहां कीचड़ बना रहता है। दुपहिया वाहन चालकों को तो यहां से दुश्वारी झेलनी पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब एक तरफ तारकोल की सड़क का निर्माण चलता है तो उस तरह वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाती है और वन-वे व्यवस्था हो जाती है।

प्लखनी स्थित रोड़ पर हुआ जलभराव से जाता बाइक चालक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें