फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : कोरोना कर्फ्यू के बीच प्रदूषण घटा, बारिश से बदला मौसम, सौ किलोमीटर दूर से नजर आ रहीं शिवालिक की पहाड़ियां

Thu, 20 May 2021 08:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हुआ है वहीं शिवालिक पर्वतों के खूबसूरत नजारे सहारनपुर और बिजनौर के कालागढ़ में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
शिवालिक की पहाड़ियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना कर्फ्यू के बाद से वाहनों की संख्या घटने के बाद प्रदूषण काफी कम हुआ है। वहीं ताउते तूफान के बाद बदले मौसम और मई माह में हुई बरसात से मौसम खुशगवार हो गया। इस कारण से प्रदुषण में काफी कमी आई है और हवा साफ हुई है। यूपी के सहारनपुर में तकरीबन सौ किलोमीटर दूर से शिवालिक की पहाड़ियों के खूबसूरत नजारे साफ दिखाई पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


सहारनपुर में कोरोना कर्फ्यू का सकारात्मक प्रभाव दिखा। बुधवार को बरसात हुई तो प्रदूषण और कम हो गया। एक्यूआई भी 90 पर पहुंच गया। इसी कारण सहारनपुर से 100 किलोमीटर दूर शिवालिक की पहाड़ियां नजर आने लगीं। बीते वर्ष जब तीन महीने का लॉकडाउन लगा था, तब भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। तब एक्यूआई 40 तक रह गया था।

बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हुआ है वहीं शिवालिक पर्वतों के खूबसूरत नजारे बिजनौर के कालागढ़ में नजर आ रहे हैं। सुबह और शाम के समय इन दृश्यों से कालागढ़ की खूबसूरती बढ़ रही है। कालागढ़ में बारिश के बाद कालागढ़ की पहाड़ियों के सुंदर नजारे दिखाई दे रहे हैं। बादलों के डेरे किसी को भी अपनी और आकर्षित करने में कामयाब हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें