फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो पनीर फैक्टरियों पर छापा, 10 नमूने किए

Sun, 06 Jul 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले में पनीर की गुणवत्ता को लेकर विशेष अभियान चलाया। दो दिवसीय अभियान में टीम ने दो पनीर फैक्टरी व डेयरियों से 10 खाद्य नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार व शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला के नेतृत्व में अभियान चला। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसएस फूड प्रोडक्टस से तीन पनीर, दूध और रिफाइंड का एक-एक नमूना संग्रहित किया। इसके अलावा पेपर मिल रोड पर गंगा डेयरी से एक पनीर का नमूना लिया है। रहमानी चौक से मदीना डेयरी एवं कन्फेक्शनरी से एक पनीर, सरसावा में बाबे दी ढाबा से एक पनीर का नमूना संग्रहित किया।
एसएमसी फैक्टरी से एक पनीर, रामपुर मनिहारान में मुखिया डेयरी से एक दही नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें