फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि के स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा

Wed, 19 Jul 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दिल्ली रोड स्थित पतंजलि के एक खाद्य पदार्थ के स्टोर पर खाद्य छापा मारा। टीम ने पतंजलि के पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर सील करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।       
विज्ञापन


मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली रोड पर जीएनजी मॉल के निकट स्थित मित्तल मार्ट पतंजलि स्टोर पर छापा मारा। पतंजलि के स्टोर पर छापा लगते ही आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई।

अधिकारियों के अनुसार इस स्टोर से पतंजलि के सामान में कुछ मिलावट किए जाने की शिकायतें आ रहीं थीं। जिसके चलते छापामारी की गई। टीम ने पतंजलि स्टोर से पतंजलि बेसन, पतंजलि हल्दी पाउडर, पतंजलि शहद, अरहर की दाल और पतंजलि के मिल्क शेक का नमूना लिया।
विज्ञापन


सभी पांच सैंपल सील कर दिए और जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेज दिया।  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि डीएम पीके पांडेय के निर्देश पर छापामार कार्रवाई की गई है। पतंजलि के सामान की आड़ में कहीं मिलावट तो नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ और प्रमुख दुकानों पर कार्रवाई की जानी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें