फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा रमन दास ने ग्रहण की सन्यास दीक्षा

विज्ञापन
संन्यास दीक्षा ग्रहण करने के दौरान भक्त राधा रमन दास ओर स्वामी विवेकानंद महाराज। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला नुमाइश कैंप स्थित श्री श्री करुणा बिहारी मंदिर और सांवरा संकीर्तन मंडल के संस्थापक भक्त राधा रमन दास ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संन्यास दीक्षा ग्रहण की।
विज्ञापन

रविवार को हरिद्वार के भगवत धाम आश्रम में महा मंडलेश्वर संत डा. स्वामी विवेकानंद के सानिध्य में भक्त राधा रमन दास ने विधिवत संन्यास दीक्षा ग्रहण की। इस मौके पर स्वामी रविंद्रानंद महाराज प्रथम संस्कार में राधा रमन दास का मुंडन कराया। द्वितीय संस्कार में मां गंगा की गोद में स्नान किया। तृतीय संस्कार में लंगोट धारण कर भगवा चौला संतों द्वारा पहनाया गया। चतुर्थ संस्कार में भोग लगाया और आरती हुई। इसके बाद स्वामी विवेकानंद महाराज ने भक्त राधा रमन दास को मंत्रों के साथ नामदान दीक्षा देकर तिलक किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास, देवी सुदीक्षा ने राधा रमन दास को शुभकामनाएं दी। इस दौरान वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान, महंत मनोहर दास, राजेश, अभिषेक जैन, विनय मदान, कृष्णा देवी, आशा चौहान ममता चानना, अनिल कुमार, नितिन वधावन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें