गागलहेड़ी के कैलाशपुर में एपीएल टुर्नामेंट का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केपीएल के आठवें संस्करण का बुधवार को कैलाशपुर में शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच में कुरैशी क्लब ने जीत का आगाज करते हुए खान क्लब को बीस रन से पटखनी दी।
शुभारंभ सपा नेता शाहनवाज खान, अब्दुल वाहिद, ब्लाक पुवारंका प्रमुख प्रतिनिधि कुलबीर सिंह और प्रधान पति अब्दुल वली ने किया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है।
उद्घाटन मैच में खान क्लब ने टास जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। कुरैशी क्लब के बल्लेबाजों ने निर्धारित 16 ओवर में 160 रन बनाए। इनमें नदीम कुरैशी ने 72, फिरोज कुरैशी ने 47 रनों का योगदान दिया।
जीत के लिए 161 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी खान क्लब की पांच विकेट पर 140 रन ही बना सकी। इस टीम की तरफ से नावेद ने 44, खुर्रम ने 36 और उसमान ने 25 रनों का योगदान दिया।
मैन आफ द मैच का पुरस्कार तीन विकेट और 47 रन बनाने वाले फिरोज को दिया गया। इस मौके पर प्रदीप पाल, मुकर्रम खान, हसीन आदि का सहयोग रहा। आयोजन कमेटी में अध्यक्ष खुर्रम खान, उसमान खान, तनवीर खान आदि शामिल रहे।