फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सहारनपुर-नागल मार्ग पर जल्द बनवाएं ओवरब्रिज’

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों ने कमिश्नर और डीएम से मिलकर की मांग उठाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्टर्स फेडरेेशन के अध्यक्ष ब्रित चावला सहित अन्य ट्रांसपोर्टरों ने हरियाणा और उत्तराखंड को जोड़ने वाले बाईपास के शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे शहर की सड़कों पर भारी वाहनों का बोझ 40 फीसदी कम होगा। लेकिन यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए और प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर नागल मार्ग पर ओवरब्रिज जल्द बनवाए जाएं। इसके साथ ही टीपी नगर और चिलकाना रोड को बाईपास से जोड़ने के प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन

इस मामले में ट्रांसपोर्टरों की ओर से ब्रित चावला कमिश्नर संजय कुमार और डीएम अखिलेश सिंह से मिले। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद इस बाईपास की सौगात मिली है। इससे रोजगार के नये विकल्प मिलेंगें। उन्होंने बाईपास पर रात में अधिक चमकने वाले संकेतक बोर्ड लगाने सहित अन्य सुविधाओं को जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है। ट्रांसपोर्टर ललित पोपली, गुरदीप बावा सहित अन्य ट्रांसपोर्टरों ने भी जाम से निजात के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा। अधिकारियों ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें