फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रित बालिकाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हो: निशा सिंह

विज्ञापन
बालगृह में कम्बल वितरित करती जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती निशा सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
निराश्रित बालिकाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हो: निशा सिंह
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की पत्नी निशा सिंह ने कहा कि निराश्रित एवं गरीब बालिकाओं की समस्याओं के निदान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए। सरकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को जीवनस्तर सुधारने में मदद मिल सकती है। इसके लिए सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलना जरूरी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निशा सिंह ने चकहरेटी स्थित बालगृह (बालिका) में रहने वाली निराश्रित एवं गरीब बालिकाओं को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को ठंड से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। बालिका गृह में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन किया जाए। उन्होंने 37 बालिकाओं को कंबल का वितरित किए। उन्होंने कहा कि बालगृह प्रबंधक बालिकाओं को हर सुविधा उपलब्ध कराएं। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, राजसी डवलपमेंट एंड रिसर्च संस्थान के प्रबंध निदेशक वीपी सिंह और रोशनी, लक्ष्मी, इल्मा, सना, तुलसी, रिंकू, नैना, अंजली, रीना, प्रीति, निशा, प्रियंका, सपना, सुमिता, आसमीन, आंचल, खुशी, लीलमुनी, सोनिया, वर्षा, तरन्नुम, असबिया, शाहीन, मुस्कान, हिना, नाजिश, इकरा, रूकसार, निशा, पूजा, शिवानी, प्रिया, दीपा, सोनिया, मरियम, अलीशा, बिसमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें