फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रिकवरी के हुए खुलासे पर उठ रहे सवाल

Mon, 01 Jan 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
खुलासे पर सवाल उठाते राकेश अरोड़ा के परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में कारोबारी राकेश हत्याकांड का खुलासा पुलिस की गले की फांस बनता दिख रहा है। कारोबारी के परिजन पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं है। वह अब भी सीबीआई जांच कराने की मांग पर अड़े हैं। पुलिस ने भूमि विवाद में हत्या होने की बात कहते हुए खुलासा किया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि परिजनों के अनुसार उन्हें भूमि विवाद की कोई जानकारी ही नहीं है। 
विज्ञापन


शहर के कोर्ट रोड स्थित पुराना डीएसओ कंपाउंड निवासी कारोबारी राकेश अरोड़ा की हत्या का शनिवार को गुपचुप रूप से खुलासा कर पुलिस भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन खुलासे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने दावा किया रामपुर मनिहारान निवासी बसपा नेता सालिम के पुत्र तथा वार्ड संख्या छह से नगर पंचायत सदस्य जहांगीर ने अपने साथी नौशाद एवं सादा के साथ मिलकर 30 जनवरी 2016 की शाम भूमि विवाद के चलते राकेश की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस जहांगीर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि माना जा रहा है कि शहर में राकेश के परिजनों द्वारा लगवाए गए सीबीआई जांच की मांग के होर्डिंग्स से जन आंदोलन होने की आशंका के चलते पुलिस ने कहानी तैयार खुलासा कर दिया। उधर, परिजनों को पुलिस के खुलासे पर यकीन नहीं है।

राकेश की मां दर्शना रानी, पत्नी ममता रानी, बेटे अर्श अरोड़ा व साले दिनेश का कहना है कि पुलिस ने गुपचुप रूप से खुलासा किया है। पुलिस भूमि विवाद के चलते राकेश की हत्या होने की बात कह रही है, लेकिन राकेश का कोई भूमि विवाद नहीं था, इसकी जानकारी उनके पास तक नहीं है। 

हम इस मामले में लगातार सीबीआई जांच कराने की मांग करते आ रहे हैं और अब भी सीबीआई से ही जांच कराना चाहते हैं। पुलिस ने खुलासे से संबंधित ऐसा कोई साक्ष्य नहीं दिया, जिससे उन्हें पुलिस की कहानी पर यकीन हो सके। वे सही खुलासा नहीं होने तक चुप नहीं बैठेंगे। उधर,  व्यापारी संगठन इस मामले में पुलिस के खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें