फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में आया चंद्रशेखर से जुड़ा सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय नई दिल्ली की प्रवेश परीक्षा में भीम आर्मी प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद से जुड़ा सवाल आया है, जिसे लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने इसे बहुजन समाज के लिए गौरव की बात बताया।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जिसकी अपनी पहचान है। हाल ही में विश्वविद्यालय ने पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई है, जिसमें आजाद समाज पार्टी और पार्टी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद से जुड़ा सवाल पूछा गया है। प्रवेश परीक्षा के लिए दिए गए प्रश्नपत्र के पेज संख्या तीन पर सवाल संख्या दो है, जो अंग्रेजी में है। इसमें पूछा गया है कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक कौन हैं। विकल्प के रूप में पहले नंबर पर कांशीराम, दूसरे नंबर पर रामविलास पासवान, तीसरे नंबर पर मायावती और चौथे नंबर पर चंद्रशेखर आजाद रावन लिखा है, जो सही जवाब है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी जैसी प्रवेश परीक्षा में आजाद समाज पार्टी और चंद्रशेखर आजाद पर सवाल पूछा जाना बहुजन समाज के लिए गौरव की बात है। पार्टी और भीम आर्मी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में इसे लेकर खुशी की लहर है। कपिल ने बताया कि इससे पहले टाइम मैग्जीन ने दुनिया की 100 उभरते नेताओं में चंद्रशेखर आजाद को शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें