फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना आजाद क्लब को नौ विकेट से हरा एसडीसीए की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
नोएडा में आयोजित टूर्नामेंट को सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की टीम विजेता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नोएडा में आयोजित ऑल इंडिया एसएन दुुुबे मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की टीम विजेता रही है। सहारनपुर की टीम ने फाइनल मुकाबले में मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब की टीम पर नौ विकेट की शानदार जीत हासिल की। प्रतियोगिता में सहारनपुर के अयान को इमर्जिंग प्लेयर चुना गया।
विज्ञापन

एसडीसीए के सचिव लतीफ उर रहमान ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-127 स्थित पायनियर क्रिकेट मैदान पर पहली ऑल इंडिया एसएन दुबे मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एसडीसीए और मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। एसडीसीए की ओर से कुनाल त्यागी ने दो तथा आकिब और अयान ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसडीसीए की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 12 ओवर में एक विकेट गंवाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार एसडीसीए ने मौलाना आजाद क्रिकेट क्लब की टीम को नौ विकेट से रौंदते हुए प्रतियोगिता अपने नाम की। एसडीसीए के लिए शोएब सिद्दीकी ने 41 गेंद पर शानदार 120 रन बनाए, जबकि अयान और प्रिंस ने 14-14 रन का योगदान दिया। शोएब को बेस्ट बैट्समैन, नदीम को बेस्ट बॉलर और अयान को इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार दिया गया। इस उपलब्धि पर एसडीसीए के अध्यक्ष अमर गुप्ता, रवि सिंघल, राज कुमार राजू, योगेश गुप्ता, पुण्य गर्ग, अमित सेठी, साजिद उमर, राकेश शर्मा, सैयद मशकूर, सत्यम शर्मा, आमिर कुरैशी, राजीव गोयल, रणधीर कपूर, विनय कुमार, सचिन सैनी, अर्जुन, रवीश राठी, तनवीर, शोएब, भावना तोमर, राज शेखर आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें