फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कराने के आरोप में चिलकाना का, अभद्रता पर क्यूआरटी का चालक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर कोतवाली की सिविल लाइन चौकी के पास पूर्व विधायक के भांजे मोहित के साथ अभद्रता करना पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। लोगों के हंगामे के बाद एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। जबकि खनन कराने के आरोप में चिलकाना थाना में तैनात एक अन्य सिपाही को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात पूर्व विधायक राजीव गुंबर का भांजा मोहित किसी काम से जैन कॉलेज रोड पर जा रहा था। सिविल लाइन चौकी के पास पुलिसकर्मियों ने उसे रोक दिया। मोहित का आरोप है कि क्यूआरटी पर तैनात चालक ब्रजेश को उसने अपना परिचय दिया तो नशे में धुत ब्रजेश भड़क उठा। उसके साथ उसके साथ बेवजह अभद्रता की और मारपीट करने की कोशिश की थी। इसकी सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजीव गुंबर अपने समर्थकों के साथ थाने पर पहुंचे। जहां लोगों ने हंगामा भी किया। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने आरोपी हेड कांस्टेबल ब्रजेश का चिकित्सीय परीक्षण कराया। शुक्रवार को एसएसपी दिनेश कुमार ने आरोपी हेड कांस्टेबल बृजेश को निलंबित कर दिया है।
इसके अलावा चिलकाना थाना में तैनात सिपाही आदेश छोकर पर भी अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आदेश छोकर खनन माफियाओं के साथ मिलकर अवैध खनन कराने का आरोपी पाया गया है। जिस पर एसएसपी दिनेश कुमार ने आदेश छोकर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि अभद्रता एवं शराब पीने का दोषी पाए जाने पर ब्रजेश को एवं खनन में लिप्त पाए जाने पर आदेश छोकर को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें