फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर घंटों लेटा रहा अजगर, जाम

Fri, 11 Nov 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रास्ते से अजगर को हटाते युवा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में भायला और लबकरी मार्ग पर एक अजगर सांप आकर लेट गया। इससे सड़क के दोनों तरफ घंटों वाहनों का जाम लगा रहा।   दोपहर करीब 12 बजे झाड़ियों से अजगर निकलकर सड़क पर आ गया।
विज्ञापन


राहगीरों ने पत्थर मारकर उसे भगाना चाहा, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। कुछ ही देर में वहां पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ आई। वजनी ज्यादा होने के कारण लोग उसे जबरदस्ती उठाने का प्रयास कर रहे थे।

इसी दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कोतवाल आरएन सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे और अजगर को सड़क से हटवाकर निकट तालाब में डलवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें