फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता पर लगा ब्रेक

Sun, 14 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू कराने के बाद शनिवार को खिलाड़ियों की कमी के चलते रोक दी गई। इससे खेल को देखने आए दर्शकों को काफी मायूसी हाथ लगी। लोग आयोजकों को कोसते नजर आए। लोगों ने कहा कि खेल शुरू कराने से से पहले ही पूरी व्यवस्था करनी चाहिए थी।
विज्ञापन


दरअसल, खेल निदेशालय के आदेश पर सभी खेलों की जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। शनिवार को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता होनी थी। कई खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे थे, जिनके बीच मुकाबले शुरू भी करा दिए गए थे, मगर कम एंट्री की वजह से प्रतियोगिता रोक देनी पड़ी।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता रविवार को दोबारा कराई जाएगी। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने भी प्रतियोगिता की टलने की वजह खिलाड़ियों की कम एंट्री होना बताया। उन्होंने कहा कि रविवार को हर हाल में प्रतियोगिता शुरू कराने से पहले उचित व्यवस्था करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें