फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पंजाब के मुफ्ती खलील बने मजलिस-ए-शूरा के सदस्य

Wed, 19 Feb 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मुफ्ती खलील, नवनियुक्त शूरा सदस्य, दारुल उलूम।
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा की बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम फैसले लिए गए। इसमें पंजाब के मलेरकोटला निवासी मुफ्ती खलील को शूरा का सदस्य बनाया गया। कई पदों पर नियुक्ति की गई और कासमी कब्रिस्तान को बढ़ाने के लिए दारुल उलूम ने जमीन देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी।
विज्ञापन

दारुल उलूम के मेहमानखाने में तीन दिवसीय मजलिस-ए-शूरा की बुधवार को कई महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ संपन्न हुई। इसमें रिक्त शूरा सदस्य के पद पर शूरा सदस्यों ने कई नामों पर चर्चा की। अंत में पंजाब के मुफ्ती खलील के नाम पर मुहर लगाई गई। इसके अलावा बैठक में कासमी कब्रिस्तान में जगह की किल्लत को देखते हुए शूरा ने संस्था की ओर से कब्रिस्तान को बढ़ाने के लिए भूमि देने का प्रस्ताव को हरी झंडी गई। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बताया कि सभी विभागों के विभागाध्यक्षों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश की। जिन पर सदस्यों ने संतुष्टि जताई।
एकाउंट विभाग सहित कुछ नए पदों पर नियुक्तियां की गईं और साक्षात्कार को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की तरक्की भी की गई है। इस मौके पर सदर मुदर्रिस मौलाना अरशद मदनी, मौलाना महमूद मदनी, पूर्व सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल, मौलाना रहमतउल्लाह कश्मीरी, मौलाना महमूद राजस्थान, मौलाना हबीबुर्रहमान, मौलाना अनवार्रुहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें