डीआईजी कार्यालय में बैठक लेते डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल कहा अपराधियों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए साक्ष्य जुटाएं और सजा दिलाने के लिए कड़ी पैरवी करें। इसके साथ ही होली सहित अन्य त्योहारों को लेकर अलर्ट रहे।
जैन कॉलेज रोड पर स्थित कार्यालय में डीआईजी ने बैठक में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के एसएसपी को निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि महाशिवरात्रि और होली त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए समुचित पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीजी परिपत्र, जो बीट पुलिस एवं विवेचना इकाई की स्थापना से संबंधित हैं, उनका पालन कराएं। डीआईजी ने कहा कि माफिया अपराधी के सहयोगी को बुलाकर उनसे
पूछताछ की जाए और उनकी आय का स्त्रोत, संपत्ति का विवरण देखा जाए। मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र मथेड़ी निवासी सुुुशील उर्फ मूंछ, आदमपुर निवासी संजीव उर्फ जीवा, आकाश जाट निवासी गुजरातियान
कोतवाली शामली के खिलाफ मुकदमों में साक्ष्य कार्रवाई कराएं। कड़ी पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाई जाए। आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं। तीनों जनपद प्रभारियों को जनपद स्तर पर चिन्हित टॉप टेन कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अविलंब गिरफ्तारी की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सीओ स्तर की जांच में और गंभीरता लाने के भी निर्देश दिए हैं।