फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र लूट मामला: विनेश बोला-इनाम राशि बढ़ाकर मेरा एनकाउंटर करना चाहती है पुलिस, करूंगा आत्मसमर्पण

Thu, 02 Jan 2025 05:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जनसेवा केंद्र में लूट मामले में इनामी विनेश ने वीडियो जारी किया। उसने चेहरा खोलकर वीडियो बनाई और कहा कि पुलिस उस पर इनाम बढ़ाकर उसका एनकाउंटर करना चाहती है।
विज्ञापन
आरोपी विनेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद अंबेहटा कस्बे में 14 दिन पहले जनसेवा केंद्र पर हुई लूट में वांछित चल रहे बदमाश विनेश नागर उर्फ विन्नी ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो अपलोड कर फिर से पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए चुनौती दी है। बदमाश ने अपना एनकाउंटर होने की आंशका जताते हुए जल्द ही नकुड़ थाने पहुंच आत्मसमर्पण करने की बात कही है।
विज्ञापन


बता दें कि 21 दिसंबर को अंबेहटा में बदमाशों द्वारा एक जनसेवा केंद्र पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसमें पुलिस अब तक पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। मामले में विनेश नाम का बदमाश वांछित चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Honor Killing: बागपत में आन की खातिर ली बेटी की जान, धारदार हथियार से की हत्या, शव ईख के खेत में दबाया
विज्ञापन

 
Trending Videos

सोशल मीडिया पर अपलोड की गई चौथी वीडियो में विनेश नागर उर्फ विन्नी ने बताया कि पुलिस ने उस पर रखी गई इनाम की राशि पच्चीस हजार से बढ़ाकर पचास हजार कर दी है। इससे साफ होता है कि पुलिस उसका एनकाउंटर करने की फिराक में है।

विनेश ने वीडियो में बताया कि वह जल्द ही नकुड़ थाने में आत्मसमर्पण करेगा। साथ ही उसने वीडियो में बताया कि पुलिस द्वारा उस पर लगाए गए 19 केसों में से 16 केस फर्जी है। केवल तीन ही केस ऐसे है जिनमें वह शामिल रहा।
विज्ञापन

विनेश ने पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए निखिल व इस्तिखार को फिर से निर्दोष बताते हुए पुलिस पर उनका भविष्य खराब करने का आरोप लगाया। विनेश द्वारा इस बार सोशल मीडिया पर अपलोड की गई वीडियो की खास बात यह है कि इसमें उसने मुंह पर नकाब नहीं पहना है।

बता दें कि इससे पहले भी विनेश तीन वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर चुका है जिसमें उसने स्वीकार किया वह भी लूट की वारदात में शामिल था और वह कुछ छह लोग थे। उसका आरोप है कि पुलिस ने निखिल और इस्तिखार को गलत मुठभेड़ दर्शाते हुए फर्जी मामले में फंसाते हुए जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें