देवबंद। बीआरसी गुनारसा में मंगलवार को ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय निकाय सदस्यों की संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों से नये शिक्षण सत्र में परिषदीय स्कूलों मेंं अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने पर जोर दिया।
राज्यमंत्री ने कहा कि नामांकन कराने के साथ ही जनप्रतिनिधि सरकार द्वारा चलाई जा रही है जनहित की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें, ताकि पात्रों को उनका लाभ पहुंचे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल कुमारी ने एआरपी द्वारा विभाग में चल रही योजनाओं जैसे डीबीटी, कायाकल्प, निपुण भारत मिशन आदि पर प्रकाश डाला। खंड शिक्षा अधिकारी नीलम तोमर ने परिषदीय स्कूलों में विद्यालय परिवेश परिवर्तन, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब की जानकारी दी।
बच्चों ने रंगोली, टीएलएम व देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। संचालन रफल सिंह ने किया। इस मौके पर बीडीओ अमित नारंग, एडीओ पंचायत अनिल कुमार, ब्लाक प्रमुख पति विजय त्यागी, सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन डॉ. उपेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष चौधरी अर्जुन सिंह, प्रधान धर्मेंद्र, सुमित चौधरी, प्रमोद राणा व आजाद चौधरी आदि रहे।