फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स मरीजों को समान अधिकार दिलाना देश की कार्य प्रणाली का हिस्सा : अपर जिला जज

Sat, 02 Dec 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विश्व एड्स दिवस पर टीबी सेनोटोरियम में हस्ताक्षर अभियान एवं जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि एड्स मरीजों को समान अधिकार दिलाना देश की कार्य प्रणाली का हिस्सा है। इस दौरान एड्स पीड़ित 10 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने रेड रिबन पर कैंडल जलाई एवं बड़े पोस्टर पर एड्स जागरूकता के लिए इस वर्ष की थीम के नीचे हस्ताक्षर किए। इसके बाद सर्वप्रथम जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने एड्स के लक्षण एवं बचाव के उपाय बताए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जिला जज भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिस व्यक्ति में एड्स से मिलते लक्षण हो तो वह सरकारी अस्पताल में पहुंचकर काउंसलर से मिले और अपनी जांच कराएं।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि एड्स पाए जाने पर एआरटी से औषधि लें। इससे पीड़ित लंबे समय तक जीवित रह सकता है। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने सभी स्वयं सेवी संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपने कार्यक्रमों में एड्स जागरूकता के जरिए समय-समय पर आमजन को जागरूक करते रहे। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, डिप्टी सीएमओ डॉ. कुनाल जैन, डॉ. अमित, डॉ. प्रांकुर सिंघल, एमपी सिंह चावला, मुकेश कुमार, परवेंद्र, संदीप, शिवकांत यादव, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें