फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिना सूचना के काटे जा रहे निजी अस्पतालों के बिजली कनेक्शन

Sat, 02 Dec 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में कुछ निजी अस्पतालों के बिजली कनेक्शन बिना किसी सूचना के काटे जा रहे हैं। अस्पतालों की बढ़ी हुई बिजली दरों से चिकित्सक परेशान हैं। इसके विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण अभियंता से मिला।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सक शुक्रवार को घंटाघर स्थित बिजलीघर पर एकत्रित हुए। इसके बाद अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार से मुलाकात की और अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। आईएमए अध्यक्ष डॉ. कलीम अहमद ने अवगत कराया कि बिना किसी सूचना कुछ बड़े नर्सिंग होम व चिकित्सकों के बिजली कनेक्शन काटना गलत है। इससे मरीजों की जान को खतरा हो सकता है।
यदि किसी अस्पताल पर कोई बकाया है तो अस्पताल मालिक उसको जमा कराने के लिए राजी है, लेकिन इसकी व्यवस्था सही तरीके से होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार से भी चिकित्सकों का शोषण नहीं हो। इस पर अधीक्षण अभियंता ने आश्वस्त किया कि किसी भी क्लीनिक या अस्पताल का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। जो कनेक्शन काट दिए गए है, उनको शीघ्र ही चालू कराएंगे। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. अरुण अनेजा, डॉ. मनदीप सिंह, डॉ. रविकांत निरंकारी, डॉ. विकास तोमर, डॉ. रिक्की चौधरी, डॉ. प्रशांत खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें