फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का गुणवत्तायुक्त निस्तारण कराएं: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतों का गुणवत्तायुक्त निस्तारण कराएं: डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग और विकास प्राधिकरण की शिकायतें अधिक आ रही है। उन्होंने कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए जल्द से जल्द शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। निस्तारित शिकायत का फीडबैक भी लिया जाए।
मंगलवार को तहसील सदर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर 47 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से नगर निगम की 12, राजस्व विभाग की 12, पुलिस विभाग की नौ, विकास विभाग की पांच, डूडा संबंधी तीन, विद्युत निगम दो और परिवहन विभाग, वन विभाग, लीड बैंक और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की एक एक शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी देखें की लेखपाल क्या काम कर रहे हैं। संदिग्ध कार्यप्रणाली वालों के विरूद्घ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नप्पा, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर बीएस सोढी, तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
शिकायतें सुनी, कार्रवाई के निर्देश दिए
जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए। गांव चौरी मंडी के रामपाल सिंह ने गांव के ही कुछ लोगों पर मेंढ काटने की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आवास विकास कालोनी के राजेंद्र सिंह ने सड़क पर अतिक्रमण होने की शिकायत की। इस मामले में नगरायुक्त को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ग्राम सहजवा निवासी कृष्णपाल ने कुछ लोगों पर गांव के संपर्क मार्ग पर कूड़ा डालने की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी बलियाखेड़ी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें