फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के सभी भागों में गुणवत्ता युक्त पेयजल उपलब्ध कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत मंडल के सभी भागों में गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मिशन के तहत वर्षा जल संचयन और घरेलू अपशिष्ट जल के प्रबंधन के लिए स्थानीय बुनियादी ढांचे के निर्माण पर भी ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने मंडल के सभी मुख्य विकास अधिकारियों को इस आशय के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि भारत में विश्व की कुल आबादी का तकरीबन 16 प्रतिशत हिस्सा मौजूद है, जबकि देश में पीने योग्य जल का मात्र चार प्रतिशत हिस्सा ही उपलब्ध है। लगातार गिर रहे भूजल और जल स्रोतों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव जल संरक्षण के लिए चुनौतियां हैं। मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने जनपद के सभी अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत मंडलायुक्त द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी सीयूजी नंबर पर आने वाले फोन कॉल को सुने और जनता की समस्याओं का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें