फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन श्रमिक कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के सभी विकास खंडों में मिशन श्रमिक कल्याण के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी सौंपे गए।
विज्ञापन

बलियाखेड़ी विकास खंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि अधिकारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को दिलाएं। इसके लिए योजनाओं के लाभार्थियों के चयन में पूरी तरह से पारदर्शिता लाई जाए। बिना किसी जातिगत और धार्मिक भेदभाव के योजनाओं को लाभ पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिए। विकास खंड देवबंद में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पंक्ति में अंतिम छोर पर खडे़ व्यक्ति के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास खंड गंगोह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक किरत सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार चौतरफा विकास कराने के साथ ही योजनाओं से जोड़कर लोगों को लाभ दिला रही है। इस दौरान उपश्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश चौधरी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी केपी सिंह, मांगेराम सैनी, खंड विकास अधिकारी गंगोह सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें