फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क कृषि यंत्र उपलब्ध कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान देहरादून द्वारा मांडुवाला उत्तरी को गोद लेने पर कृषि संबंधी सहायतार्थ संत रविदास किसान विकास समिति फरीदपुर उर्फ मांडुवाला का गठन किया गया। इसमें तेलूराम अध्यक्ष और दयाचंद सचिव मनोनीत किए।
विज्ञापन

यहां कोआपरेटिव यूनियन लिमिटेड के निदेशक बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिए कृत संकल्प है। इसी परिप्रेक्ष्य में संस्थान द्वारा गांव को गोद लेकर निशुल्क नलकूप की स्थापना, गेहूं बुआई की मशीन, पांच नलकूपों के लिए पाइप लाइन, गेहूं काटने की मशीन, गन्ना बोने का लेजर, स्प्रे मशीन, पावर टैंक, स्वच्छता अभियान अंतर्गत प्लास्टिक के कंपोज्ड रेडिमेड खत्ते, तीस किसानों को निशुल्क गेहूं का बीज उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि किसान उक्त मशीनों को बिना किसी भुगतान के इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें