फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिनभर हुआ विरोध, शाम को दो घंटे चली बैठक में बनी बात

Thu, 21 Aug 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम की कार्यप्रणाली के विरुद्ध महानगर के व्यापारियों ने काला झंडा, काली शर्ट और मुंह पर काला मास्क लगाकर प्रदर्शन किया। बुधवार को दिनभर विरोध के बाद शाम को जिलाधिकारी के समक्ष हुई बैठक में निगम और व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बीच सहमति बन गई।
विज्ञापन

व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर रोष जताया था। प्रतिनिधिमंडल ने दो माह पूर्व व्यापारी के साथ किए गए अभद्र व्यवहार और उसके बाद जांच रिपोर्ट में अधिकारी को क्लीन चिट मिलने पर विरोध जताया था। इसके साथ ही बुधवार को सभी व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर काले झंडे और रिबन लगाकर व्यापार करने की अपील की थी। इसके बाद व्यापारियों ने अपील के मुताबिक अपने प्रतिष्ठानों पर काली पट्टी, झंडा और मुंह पर काला मास्क लगाकार व्यापार किया। उन्होंने अपनी सेल्फी भी सोशल मीडिया पर अपलोड की। उनका कहना था कि जब इस मामले के संबंध में जब प्रतिनिधिमंडल ने धरना प्रदर्शन किया था तो निगम के अधिकारियों ने स्वयं निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया था।
कहा कि व्यापारियों की ओर से घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी थी। व्यापारियों ने जांच समिति में अपने प्रतिनिधि को भी रखने की मांग की थी। प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला ने बताया कि जांच रिपोर्ट कई माह की देरी से सौंपी गई। जांच रिपोर्ट में अधिकारी को क्लीन चिट दे दी गई, जिस पर व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने विरोध की आवाज बुलंद की थी।
विज्ञापन

व्यापारियों के काले झंडे, पट्टी लगाकर व्यापार करने का मामला जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचा। इसके बाद उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में दोनों पक्षों के बीच मसले पर सहमति बन गई। हालांकि बताया जा रहा है कि बैठक में अधिकारी ने व्यापारियों प्रतिनिधिमंडल से माफी मांगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें