फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Thu, 31 Dec 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े कर्मचारियों ने विद्युत नियमों में कार्यरत एवं पेंशनधारी कर्मचारियों, अधिकारियों को मिली एलएमवी-10 की सुविधा में कटौती के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने इस संदर्भ में उप्र विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष को भी पत्र प्रेषित किया है। 
विज्ञापन


बुधवार को कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समस्त पेंशनधारियों को पूर्व में एलएमवी-10 की सुविधा किसी न किसी रुप में लगातार मिलती रही है।

हालांकि अचानक से इसमें कटौती कर दी गई। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार के सभी विभागों, रेलवे, परिवहन, मेडिकल, शिक्षा आदि में विभागीय सुविधाओं के रुप में या अन्य छूट के रुप में प्रदत्त सुविधाएं आज भी चली आ रही है। कर्मचारियों ने कहा कि सुविधाओं की वापसी के कारण कर्मचारियों की कार्यक्षमता प्रभावित होगी, जिसका विद्युत उत्पादन एवं वितरण पर भारी प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में जनपद सचिव एके शर्मा, विद्युत मजदूर संगठन के रामपाल शर्मा, उप्र बिजली कर्मचारी संघ के विनोद भट्ट सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें