फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

Sat, 02 Jan 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल प्रशासन का किसानों के साथ समझौता होने के बावजूद सामान्य की पर्ची पर रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना नहीं तौला जा रहा।
विज्ञापन


इससे नाराज सैकड़ों किसानों ने शुक्रवार को बड़गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र के सामने देवबंद-नानौता मार्ग पर जाम लगा दिया और मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब आधा घंटा बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।

त्रिवेणी शुगर मिल के बड़गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर शुक्रवार सुबह किसानों ने इकट्ठा होकर गन्ने की तौल बंद करा दिया। इसके फलस्वरूप मौके पर बोगियों की लंबी लाइन लग गई। काफी देर बाद भी चीनी मिल से कोई कर्मचारी किसानों की समस्या सुनने नहीं आया, जिससे किसानों का गुस्सा और बढ़ गया।
विज्ञापन


इंतजार के बाद दोपहर एक बजे किसानों ने देवबंद-नानौता मार्ग पर क्रय केंद्र के सामने बोगी आड़ी तिरछी खड़ी करके जाम लगा दिया। इस दौरान किसान त्रिवेणी मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। करीब आधा घंटा बाद बड़गांव थाने के उपनिरीक्षक डीके त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा जाम खुलवाया।

जाम के दौरान मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। किसानों का कहना था कि देवंबद में किसानों ने जब हंगामा किया था तो त्रिवेणी शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक ने एसडीएम देवबंद के सामने सामान्य की पर्चियों पर रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना की तौल करने का समझौता किया था। अब किसान सामान्य की पर्चियों पर गन्ना तुलवाने आ रहे हैं, तो उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मिल ने किसानों के कथित रिजेक्ट गन्ने की खरीद नहीं की तो किसान गन्ने की होली जलाने के साथ ही उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। प्रदर्शनकारी किसानों में बिरम सिंह, नाथी चौहान, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, रामधन सिंह, नरेश चौधरी, सुखपाल सिंह, बिजेंद्र, शिव कुमार, नाथी पुंडीर, शेर सिंह, हरपाल सिंह, राम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें