फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लापरवाही का आरोप लगा सीएचसी पर प्रदर्शन, प्रभारी के निलंबन की मांग

Thu, 01 Feb 2024 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सरसावा सीएचसी पर जुटे सैनी समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर/सरसावा। वर्धमान काॅलोनी में दो बाइकों की भिड़ंत में सरसावा के मोहल्ला विविध नगर निवासी प्रिंस पुत्र भूपेन्द्र की मौत के लिए सीएचसी प्रभारी डाॅ. राजेश को जिम्मेदार ठहराते हुए सैनी समाज के लोगों ने सीएचसी पहुंच कर नारेबाजी करते हुए निलंबन की मांग की। आरोप है कि किशोर काफी देर तक घटनास्थल पर तड़पता रहा बाद में सीएचसी लाने पर भी प्रिंस के इलाज में लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन

बता दें, कि बुधवार को सवेरे करीब आठ बजे मोहल्ला वर्धमान कालोनी में दो बाईकों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें एक बाईक सवार दिनेश गुप्ता तथा दूसरी बाईक सवार कक्षा नौ का छात्र प्रिंस घायल हो गया था। प्रिंस के सिर में गंभीर चोट आई थी। इसमें उसकी मौत हो गई थी। मृतक पक्ष का आरोप है कि सीएचसी प्रभारी डाॅ. राजेश ने प्रिंस के इलाज में लापरवाही की, जिससे उसकी मौत हो गई।
इसी बात से नाराज होकर उन्होंने सीएचसी प्रभारी के खिलाफ सीएचसी में आकर जमकर नारेबाजी करते हुए कानूनी कार्रवाई और निलंबन की मांग की। इस मौके पर डॉ. प्रदीप सैनी, सभासद संदीप सैनी उर्फ नीलू सैनी, कंवरपाल सैनी, विशाल सैनी, जसपाल सैनी, अरविंद सैनी, नवीन सैनी, अनुज, सनी, कृष्णपाल सैनी, घनश्याम सैनी, संदीप साहनी, मेहर सिंह सैनी, हनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें