फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर ने गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
तोता चौक स्थित ब्रिज विहार में प्रॉपर्टी डीलर मनोज धीमान ने अपने आप को मारी गोली घर के बाहर जमा भी? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के मोहल्ला ब्रज विहार में संपत्ति विवाद को लेकर मानसिक तनाव में चल रहे प्रॉपर्टी डीलर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एसपी सिटी और कोतवाली मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पड़ताल में पता लगा कि प्रॉपर्टी डीलर का बड़े भाई के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से वह तनाव में था। मृतक की सास की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला ब्रज विहार निवासी मनोज धीमान (42) पुत्र प्रेमचंद धीमान प्रॉपर्टी डीलर थे। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मनोज धीमान घर पर 17 वर्षीय पुत्र अवि और सास सरस्वती के साथ रहते थे। बुधवार की सुबह पांच से छह बजे के बीच मनोज धीमान ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दूसरे कमरे में सो रहे अवि व सरस्वती ने गोली की आवाज सुनकर मनोज के कमरे में पहुंचे तो मनोज को बेड पर मृत हालत में पड़ा देखकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।
सूचना पर कोतवाली मंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पता लगते ही आसपास के लोग घर पर एकत्र हो गए। एसपी सिटी राजेेेश कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी सिटी ने बताया कि मनोज का नीलकंठ विहार निवासी अपने बड़े भाई योगेश धीमान के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते मनोज मानसिक तनाव में था और उसने गोली मारकर आत्महत्या की है। मृतक की सास सरस्वती की तहरीर पर पर योगेश धीमान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद किया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

-------------
पत्नी रहती है अलग, मचा कोहराम
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मनोज का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, जो मनोज से अलग रहती है, जबकि सास सरस्वती और बेटा अवि मनोज के पास ही रहते थे। मनोज की मौत से अवि और सरस्वती एवं रिश्तेदारों का रो-रोककर बुरा हाल है।
---------------
चार दिन पहले भी हुआ था विवाद
दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा चल रहा था। पुलिस के मुताबिक चार दिन पूर्व दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। सूत्र बताते हैं कि मनोज की ओर से कोतवाली मंडी में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। पुलिस ने तब समय रहते कार्रवाई की होती तो शायद मनोज आत्महत्या करने जैसा घातक कदम नहीं उठाता था।
--------------
मिलनसार व्यक्ति थे मनोज
मनोज की मौत से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है। श्री भूतेश्वर नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनोज की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया। क्षेत्रवासी दीपक गुप्ता ने बताया कि मनोज मिलनसार व्यक्ति थे, जो सामाज सेवा के कार्य भी करते थे। उनके निधन पर क्षेत्रवासी प्रवेश गर्ग, पंडित योगेश दीक्षित, अनुज गुप्ता, सर्वेश मित्तल, मनोज सैनी, संजय शर्मा, आशुतोष अग्रवाल, सोनू शर्मा ने शोक प्रकट कर परिवार को सांत्वना दी।

तोता चौक स्थित ब्रिज विहार में प्रॉपर्टी डीलर मनोज धीमान ने अपने आप को मारी गोली घर पर जांच करती प?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें